Fauja Singh hit and Run case in Jalandhar[/caption]
तीन जगह बिकी फॉर्च्यूनर
जालंधर (Jalandhar) पुलिस ने उसके घर दबिश देकर पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी आगे तीन जगह सेल हुई है। इससे पहले एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लोगों से पूछताछ की। हादसे से ठीक पहले घटनास्थल से लुधियाना के सेवानिवृत्त डीएसपी भी कार लेकर निकले थे। पुलिस ने सोमवार को डीएसपी से भी पूछताछ की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस आरोपित तक पहुंच गई।#WATCH | Jalandhar, Punjab | SSP Rural Harvinder Singh Virk says, "Sardar Fauja Singh was a British marathon runner, whose age was about 114 years. His native village is Beas. It falls in the Jalandhar Rural District, and its police station is Adampur. Yesterday afternoon, around… pic.twitter.com/isByC0oEMW
— ANI (@ANI) July 16, 2025
33 साल पहले बेटे की मौत
33 साल पहले वर्ष 1992 में फौजा सिंह गांव ब्यास में घर के पास ही नेशनल हाईवे के किनारे अपने बड़े बेटे कुलदीप के लिए ढाबे का निर्माण करवा रहे थे। निर्माण के दौरान दीवारों पर पानी का छिड़काव करने के दौरान शटरिंग गिर गई थी और इस हादसे में उनके बेटे कुलदीप की जान चली गई थी। [caption id="attachment_78173" align="aligncenter" width="1200"]
Fauja Singh Passed Away[/caption]
फौजा सिंह उस सदमे से धीरे-धीरे उबर गए, लेकिन उन्होंने बेटे की याद में उस ढाबे का निर्माण करवाया और फिर उसे किराये पर दे दिया। ढाबे का नाम कुलदीप वैष्णो ढाबा है। 114 साल की उम्र में भी फौजा सिंह रोज सैर के दौरान ढाबे का भी एक चक्कर लगाते थे।