Skip to content

Bus Strike: पंजाब में आज से 3 दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

PRTC Buses Strike
PRTC Buses Strike
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Bus Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज से 11 जुलाई तक सरकार के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है।

लोगों को मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना

इस हड़ताल के बाद पंजाब ( Punjab ) के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना पड़ेगा। बता दे कि पंजाब के ठेका कर्मचारियों ने 9, 10 और 11 जुलाई को हड़ताल की घोषणा की थी। कर्मचारियों ने बठिंडा बस स्टैंड पर अपनी बसें रोककर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

इसी के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल के चलते प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मांग बढ़ गई है और यात्रियों को हरियाणा रोडवेज और हिमाचल की बसों पर निर्भर होना पड़ रहा है।