Skip to content

Jalandhar News: भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Jalandhar News: भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर (Rakesh Rathore) ने आज चंडीगढ़ ( Chandigarh ) में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करने पर अश्वनी शर्मा (Ashwain Sharma) को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक

राकेश राठौर ने कहा कि अश्वनी शर्मा के पास पार्टी को मजबूत बनाने का अपार अनुभव और क्षमता है, उनका प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो के साथ गहरा रिश्ता और जुड़ाव है और वे पंजाब में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और भाजपा अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में अपने संगठन को मजबूत बनाएगी और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

यह नियुक्ति पंजाब में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण कदम

राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ मिलकर पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए दिन रात काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे। राकेश राठौर ने अश्वनी शर्मा की नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नियुक्ति पंजाब में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।