Skip to content

Punjab News: लुधियाना चैप्टर ऑफ वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन की शुरुआत, कुलार बने पहले अध्यक्ष

Punjab News: लुधियाना चैप्टर ऑफ वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन की शुरुआत, कुलार बने पहले अध्यक्ष
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन (WPO) के लुधियाना चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ होटल रैडिसन ब्लू लुधियाना में आयोजित एक समारोह में किया गया। प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं फिको के प्रधान स. गुरमीत सिंह कुलार को पद्मश्री स. विक्रमजीत सिंह साहनी, अंतरराष्ट्रीय प्रधान WPO एवं राज्यसभा सांसद द्वारा,  अमर अरोड़ा (कैबिनेट मंत्री, पंजाब), संजीव अरोड़ा (उद्योग मंत्री, पंजाब), हरपाल सिंह चीमा (वित्त मंत्री, पंजाब) और  तरुणप्रीत सिंह सोंद की गरिमामयी उपस्थिति में WPO लुधियाना का प्रथम प्रधान नियुक्त किया गया है।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित

वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन की स्थापना 10 जनवरी 1998 को तत्कालीन प्रधानमंत्री आई.के. गुजराल द्वारा की गई थी। यह एक वैश्विक, गैर-राजनीतिक संस्था है जो पंजाबी एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित है। यह संस्था दुनियाभर के पंजाबी उद्योगपतियों, उद्यमियों, पेशेवरों, कलाकारों और उपलब्धिकर्ताओं को एक मंच पर लाती है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम WPO 100 से अधिक देशों में सक्रिय है, जिनमें लंदन, न्यूयॉर्क, टोरंटो, दुबई, अबू धाबी, मुंबई, जालंधर, बैंकॉक और अब लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों में इसके चैप्टर हैं। यह संस्था पंजाबी भाईचारे, विरासत, भाषा और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।