Skip to content

Punjab News: पंजाब में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Punjab News: पंजाब में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में आए दिन अपराध के मामले सामने आते रहते है। आए दिन लूट, चोरी और रेप के मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है।

लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। बताया जा रहा है कि इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले लड़के की मां भी वहां तमाशबीन रही। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की पहचान लुहारा निवासी मनोज कुमार पुत्र अरविंद कुमार और शुभम के रूप में हुई है। जब वह स्कूल से लौट रही थी, तभी दो लड़के उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। एक घर में ले जाकर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वे उसे अमृतसर के एक होटल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों युवक लड़की को धमकाकर फरार हो गए।