Skip to content

Punjab News: मोहिंद्र भगत द्वारा बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhgawant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में बाग़बानी का विस्तार करने और किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए ठोस यत्न कर रही है। इसी मंतव्य की पूर्ति के लिए बाग़बानी मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ( Mohinder Bhagat ) ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में बाग़बानी विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। [caption id="attachment_21224" align="aligncenter" width="800"] Mohinder Bhagat Mohinder Bhagat[/caption]

HDOs की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश

मीटिंग के दौरान मंत्री ने चल रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की और अधिकारियों को 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों (HDOs) की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के आदेश दिए। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि 111 बाग़बानी विकास अधिकारियों की भर्ती करके हमारा मकसद किसानों को बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना, फ़सलीय विभिन्नता को उत्साहित करना और टिकाऊ कृषि अभ्यासों को यकीनी बनाना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

इससे पहले मीटिंग के दौरान बाग़बानी विभाग के डायरैक्टर श्रीमती शैलेंद्र कौर ने मंत्री को भर्ती प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति के बारे जानकारी सांझी की। उन्होंने कहा कि बाग़बानी अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने मंत्री को अन्य प्रशासनिक मुद्दों संबंधी भी अवगत करवाया।

र बाग़बानी क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए...

मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार किसान-केंद्रित नीतियों को उत्साहित करने और बाग़बानी क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है जिससे बाग़बानी को और लाभदायक और किसान हितैषी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता यकीनी बनाने के लिए भी अधिकारियों को हिदायतें दी गई हैं।