डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting:
आज सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) दवारा चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग
(Cabinet Meeting)
बुलाई गई थी। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए है। जिसक बारे में सीएम मान ने जानकारी दी है।
लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला
पंजाब कैबिनेट मीटिंग में लैंड पूलिंग पॉलिसी (Land Pooling Policy) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम मान (
Bhagwant Mann
) ने बताया कि प्लॉट मिलने तक किसान को सालाना एक लाख रुपए मिलेंगे। कब्जा मिलने के बाद, ज़मीन मालिक को सालाना 1 लाख रुपये मिलेंगे।
[caption id="attachment_79097" align="alignnone" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
इसके साथ ही किराए में हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब तक ज़मीन खाली है, किसान खेती कर सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि सरकार खेती के साथ-साथ किसानों को सालाना 50,000 रुपये भी देगी।
कई पंचों और सरपंचों से मुलाकात
बता दे कि पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। चंडीगढ़ में राज्य के कई पंचों और सरपंचों से मुलाकात की गई है। इसके साथ ही, स्कीम को लेकर फीडबैक लिया गया है। इसके बाद स्कीम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।