डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने आज बताया कि
पंजाब (Punjab)
में औद्योगिक नीति और आसानी से कारोबार करने के लिए और सुधार लाने के लिए सुझाव प्राप्त करने हेतु तीन कमेटियों को नोटीफायी किया गया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
इस सम्बन्ध में वर्धमान टेक्स्टाईल से श्री एसपी ओसवाल की अध्यक्षता अधीन स्पिनिंग और बुनाई सैक्टर कमेटी स्थापित की गई है। इसी तरह, मौंटी कार्लाे फैशनज़ लिमटिड, लुधियाना से श्री सन्दीप जैन और बाला जी डाइंग से श्री रजनीश गुप्ता की अध्यक्षता अधीन ऐपेरल, डाइंग और फिनिशिंग यूनिट सैक्टर की कमेटी स्थापित की गई है। उन्होंने आगे बताया कि तीनों कमेटियों से सम्बन्धित सदस्यों के विवरण नीचे लिखे अनुसार हैं-
[caption id="attachment_22757" align="aligncenter" width="418"]
SANJEEV ARORA[/caption]
[caption id="attachment_79273" align="aligncenter" width="1200"]
Sandeep Jain from Monte-Carlo[/caption]
डाइंग और फिनिशिंग यूनिट कमेटी
[caption id="attachment_79274" align="aligncenter" width="1200"]
Rajnish Gupta of Balaji Dyeing[/caption]
कमेटियाँ 1 अक्तूबर तक सिफ़ारिशें जमा कराएंगी
हरेक कमेटी का मुख्य काम सरकार को पंजाब के विलक्षण औद्योगिक वातावरण के साथ-साथ ढांचागत और वित्तीय संदर्भ को ध्यान में रखते हुए अपने ख़ास क्षेत्र के लिए एक अनुकूलित औद्योगिक ढांचे/नीति के लिए एक ढांचागत दिश प्रदान करना होगा। इसके लिए कमेटी को देश के अन्य सभी सम्बन्धित राज्यों की नीतियों और ढांचों की जांच करनी चाहिए और इस तरह पंजाब के लिए एक ’सर्वाेत्तम- दर्जे’ नीतिगत ढांचा विकसित करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कमेटियाँ 1 अक्तूबर, 2025 तक लिखित रूप में यह सिफ़ारिशें जमा कराएंगी।
हर कमेटी में एक चेयरपरसन और उद्योग जगत से कुछ मैंबर होंगे। हालाँकि सरकार द्वारा अन्य मैंबर शामिल किये जा सकते हैं। यह मैंबर आकार में पैमाने और भौगोलिक तौर पर विभिन्न होंगे जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि चर्चा के दौरान सभी विचार पेश किये जाएँ। उन्होंने कहा कि मैंबर समूचे क्षेत्र के विभिन्न उप-भागों की नुमायंदगी भी करेंगे।
हर कमेटी को सचिवालय सहायता पर बताए अनुसार कमेटी के मैंबर-सचिव के द्वारा प्रदान की जायेगी, जो कमेटी की मीटिंगों के आयोजन और मिंट तैयार करने के लिए भी इंचार्ज होगा। उद्योग और वाणिज्य विभाग के जनरल मैनेजर ज़िला उद्योग केंद्र (जीएमडीआईसी) और पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट परमोशन ( पीबीआईपी) के सम्बन्धित सैक्टर अफ़सर ज़रूरत अनुसार कमेटी को सम्बन्धित प्रशासकीय सहायता प्रदान करेंगे।