Skip to content

Punjab News: नगर निगमों के मुलाजिमों को मिलेगी बड़ी राहत, वित्त मंत्री और निकाय मंत्री की संयुक्त बैठक में बड़ा फैसला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन हैं, ने आज स्थानीय निकाय विभाग की विभिन्न यूनियनों के साथ कई मीटिंगें की। तीन घंटों से अधिक समय तक चले विचार-विमर्श के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह उनके साथ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

इन मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन सीवरमैन यूनियन, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड आऊटसोर्सड वर्कर यूनियन, म्यूंसीपल कर्मचारी एक्शन कमेटी, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज कर्मचारी कंट्रैक्टर वर्करज़ यूनियन, पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन, पंजाब फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (कंट्रैक्ट), और फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (आउटसोर्स) के नुमायंदों द्वारा सांझे किये गए मुद्दों को गंभीरता से सुना। [caption id="attachment_77400" align="aligncenter" width="1200"] Harpal Singh Cheema Meeting Harpal Singh Cheema Meeting[/caption]

प्रस्ताव बनाने का निर्देश

इस बातचीत के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त आलोक शेखर, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एम.आई.डी.सी दीप्ति उप्पल और अतिरिक्त सचिव परसोनल नवजोत कौर सहित सीनियर अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्थानीय निकाय विभाग को निर्देश दिए कि वह इन कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाई गई मुख्य समस्याओं और जायज़ माँगों का जल्दी समाधान करने के लिए एक व्यापक प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने विभाग को इन कर्मचारियों को ग्रुप बीमा कवरेज मुहैया करवाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। यूनियन के नुमायंदों को भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) की कर्मचारियों की सभी जायज़ माँगों के लिए उचित समाधान ढूँढने की अटल वचनबद्धता को दोहराया। [caption id="attachment_77399" align="aligncenter" width="1200"] Harpal Singh Cheema Meeting News Harpal Singh Cheema Meeting News[/caption]

ये यूनियन बैठक में शामिल रही

इस चर्चा के दौरान सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन सीवरमैन यूनियन से राजा हंस, नरेश कुमार और जुगिन्दरपाल; पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड आऊटसोर्सड वर्कर यूनियन से गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह और अमित कुमार; म्युनिसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी से गोपाल थापर और कुलवंत सिंह सैनी; पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज कर्मचारी ठेकेदार वर्करज़ यूनियन से शेर सिंह खन्ना और गगनदीप सिंह; पंजाब सफ़ाई मज़दूर फेडरेशन से विनोद बिट्टा, सुरिन्दर टोना और पवन गोदियाल; पंजाब फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (कंट्रैक्ट) से सोभा सिंह और साहिब सिंह; और फायर सीवरमैन कच्चे कर्मचारी यूनियन (आउटसोर्स) से अमनजोत सिंह ने कैबिनेट सब-कमेटी के सामने अपनी माँगें पेश की।