Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 362 स्थानों पर की छापेमारी, 113 नशा तस्कर काबू

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 362 स्थानों पर की छापेमारी, 113 नशा तस्कर काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशे के समूल अंत हेतु आरंभ किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज 147वें दिन पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने राज्य भर में 362 स्थानों पर छापेमारी की। इस अभियान के तहत पुलिस ने 72 FIR दर्ज करते हुए 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

72 FIR दर्ज

इसके साथ ही अब तक 147 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 23,527 हो चुकी है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 6.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.7 किलोग्राम अफीम, 3115 नशीली गोलियां/कैप्सूल/टीके तथा 1.02 लाख रुपए की ड्रग मनी जब्त की गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

यह विशेष ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशानुसार राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। [caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"] Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]

5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है। स्पेशल डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 75 गैज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से अधिक टीमें गठित कर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि इस दिन भर चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 456 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

तीन-स्तरीय रणनीति लागू की

स्पेशल डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन)- लागू की है। इसी रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 77 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज हेतु सहमत किया।