Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आज और कल का अलर्ट जारी, होगी हमकर बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून (Monsoon) पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में लगातार नए सिस्टम बनने से मानसून को और ताकत मिली है। इसका असर पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) में भी देखने को मिल रहा है।

तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

[caption id="attachment_73391" align="alignnone" width="1200"] Rain Alert In Punjab Rain Alert In Punjab[/caption] पंजाब, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में बुधवार देर शाम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, यह सिलसिला गुरुवार, 31 जुलाई को भी जारी रहेगा। सामान्य से तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं जबकि गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, मनसा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, संगरूर और पटियाला जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

पंजाब में मौसम सुहावना

इसके साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि बीती रात पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हुई है जिसके चलते पंजाब में मौसम सुहावना हो गया है।