Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज सुबह से ही काले बदल छाए हुए है जिससे भारी बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। बता दे कि पंजाब में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का हल बेहाल हुआ पड़ा है।

पंजाब में येलो अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ( IMD ) ने आज पंजाब में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है जो हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे 4 जिलों तक सीमित है, लेकिन पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। बता दे कि पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। [caption id="attachment_65125" align="alignnone" width="800"] Weather Update Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके साथ ही आज के बाद अगले 4 दिनों तक मानसून (Monsoon) फिर से धीमा पड़ रहा है। राज्य में इन चार दिनों तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, 3 अगस्त से मानसून का एक नया चरण शुरू हो रहा है। राज्य में फिर से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

मानसून में गिरावट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जुलाई महीने में मानसून (Monsoon) में गिरावट आई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले छह दिनों के दौरान पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि पंजाब में मौसम सामान्य रहेगा।