Skip to content

Actress Tania Father Shot: पंजाबी एक्ट्रेस के पिता की हालत नाजुक, बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर मारी थी गोली

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोगा। Actress Tania Father Shot : बीते दिन पंजाबी एक्ट्रेस तानिया (Tania) के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को गोली मार दी थी जिसके बाद उनको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पिता की हालत नाजुक

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इस समय उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस तानिया ( Tania ) के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई है। उनको मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है यहां उनका ईलाज हो रहा है। [caption id="attachment_77115" align="aligncenter" width="1200"] Punjabi actress tania father shot Punjabi actress tania father shot[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा गया कि "तानिया और उनके परिवार के लिए यह एक अत्यंत कठिन और भावनात्मक समय है। हम मीडिया और सभी से निवेदन करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें। कृपया स्थिति पर अटकलें न लगाएं और अफवाहें न फैलाएं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।” बता दे कि बीते दिन तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर मोगा के कोट इसे खां इलाके स्थित उनके हरबंस नर्सिंग होम में गोली मार दी गई थी। वहीं पुलिस इस मामले को फिरौती के एंगल पर जांच कर रही है, क्योंकि डॉक्टर और एक्ट्रेस के पिता को पिछले काफी समय से आतंकी लखबीर लांडा के गुर्गों द्वारा एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी।