डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update:
पंजाब (Punjab) में जब से मानसून (Monsoon) ने एंट्री ली है तब से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बता दे कि इस बार पंजाब में मानसून ने जल्दी दाखिल हो गया था।
कई जिलों में बारिश
बीते दिनों से पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। वहीं आज सुबह भी पंजाब के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग (
IMD
) ने पंजाब में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
[caption id="attachment_74105" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
इसके साथ ही पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इसका असर पंजाब पर भी देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
भारी बारिश की संभावना
राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
[caption id="attachment_77249" align="alignnone" width="1200"]
Heavy Rainfall[/caption]
वहीं इसके साथ ही गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला और संगरूर जिलों में विभिन्न स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है।