Skip to content

War Against Drugs: 707 ग्राम हेरोइन सहित 120 नशा तस्कर काबू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब में नशे के खात्मे के लिए चल रही जंग "युद्ध नशों विरुद्ध" के तहत आज 133वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने 707 ग्राम हेरोइन और 16,300 रुपए की ड्रग मनी बरामद करते हुए 120 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"] ARREST[/caption]

नशा तस्करों की कुल संख्या 21,660 हो चुकी

इस प्रकार, केवल 133 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 21,660 हो चुकी है। यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त बनाने का स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है, जो इस अभियान की निगरानी कर रही है।

472 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

स्पेशल डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 85 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में, 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से ज्यादा पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने प्रदेशभर में 428 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत 77 एफआईआर दर्ज की गईं और 472 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए तीर-थरी रणनीति — एनफोर्समेंट (कानूनी कार्रवाई), डी-एडिक्शन (नशा छुड़ाना) और प्रिवेंशन (रोकथाम) — लागू की गई है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 76 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।