Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 381 स्थानों पर की छापेमारी; 80 नशा तस्कर काबू

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 381 स्थानों पर की छापेमारी; 80 नशा तस्कर काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए शुरु की नशा विरुद्ध जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 149वें भी दिन जारी रखते हुये पंजाब पुलिस ने आज 381 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 57 FIR दर्ज करके 80 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav Punjab DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]

10,760 रुपए की ड्रग मनी बरामद की

इससे 149 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 23,726 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के पास से 255 ग्राम हेरोइन, 1218 नशीली गोलियां/ कैपसूल/ टीके और 10,760 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया।

5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है। स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 83 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 427 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।

427 शक्की व्यक्तियों की जांच की

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 41 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।