Skip to content

War Against Drugs: 5 महीनों के अंदर 1000 किलो हेरोइन समेत 24,089 नशा तस्कर गिरफ्तार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के निर्देशों पर चल रहे निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ को पूरे पाँच महीने हो चुके हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 15,242 FIR दर्ज की हैं और 24,089 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 1000 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"] FIR FIR[/caption]

28 जिलों में प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही

इस नशा विरोधी अभियान की शुरुआत के बाद, पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी 28 जिलों में प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने को कहा था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) की अगुआई में एक 5-सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया है।

12.12 करोड़ रुपये की ड्रग्स मनी भी जब्त

पुलिस के विशेष महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, जो इन अभियानों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि 1000 किलो हेरोइन के अलावा, पुलिस ने 344 किलो अफीम, 204 क्विंटल चूरा-पोस्त, 14 किलो चरस, 367 किलो गांजा, 6 किलो आइसीइ, 31.27 लाख नशीली गोलियां और 12.12 करोड़ रुपये की ड्रग्स मनी भी जब्त की है। 153वें दिन की कार्रवाई का विवरण देते हुए, विशेष डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.7 किलो हेरोइन, 2 किलो गांजा, 404 किलो चूरा-पोस्त, 4865 नशीली गोलियां और 2490 रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

378 जगहों पर छापेमारी की

उन्होंने बताया कि 76 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 378 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 65 FIR दर्ज की गईं और 407 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (इडीपी) लागू की है। इस रणनीति के तहत, पंजाब पुलिस ने 59 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी भी किया है।