Skip to content

Punjab News: संकट टलने तक हर पल आपके साथ खड़ी है ‘आप’– अमनदीप कौर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और संगठन लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के तहत, जहाँ पूरी सरकारी मशीनरी दिन-रात राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है, वहीं विभिन्न विंगों के आप नेता और कार्यकर्ता भी पीड़ितों की लगातार मदद कर रहे हैं।

आवश्यक सहायता प्रदान की

शनिवार को आम आदमी पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य की विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ज़रूरतमंदों को भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में, आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व्यक्तिगत रूप से सभी राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर प्रभावित नागरिक तक तुरंत मदद पहुँचे। [caption id="attachment_83529" align="alignnone" width="1200"] Punjab News[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न संकट की घड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार जहाँ राहत कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, वहीं पार्टी का हर कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है। [caption id="attachment_83530" align="alignnone" width="1200"] Punjab News[/caption] उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा रहे हैं और राहत शिविरों में उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आप सरकार इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति को जल्द ही सामान्य करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।