डेली संवाद, बुलंदशहर।
Accident In Bulandshahr: कंटेनर और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण भिड़ंत में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हैं, जिनमें 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा यूपी (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर
(Bulandshahr)
में हुए इस हादसे में मरने वाले यूपी के कासगंज (Kasganj) के लोग हैं। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 43 घायल हैं। इनमें से 3 की हालत नाजुक है। मृतकों में 6 साल बच्चा, 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।
[caption id="attachment_82768" align="aligncenter" width="1200"]
Accident News[/caption]
कासगंज से राजस्थान जा रहे थे
हादसा रविवार रात 2 बजे नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली को डबल डेकर बनाया था। ट्रॉली के बीच में लकड़ी लगाकर उसे दो हिस्सों में बांट दिया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सकें।
[caption id="attachment_73504" align="aligncenter" width="1200"]
Accident News[/caption]
मरने वाले सभी कासगंज के
मृतकों की पहचान कासगंज निवासी ईयू बाबू (40) रामबेटी (65), चांदनी (12) घनीराम (40), मोक्षी (40) शिवांश (6), योगेश (50), विनोद (45) के रूप में हुई है।
घायल राजकुमार ने बताया- हम सोरों से गोगामेड़ी जा रहे थे, तभी पीछे से एक गाड़ी ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हमारे बच्चे भी साथ थे, उन्हें भी काफी चोटें आई हैं।