Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में भयानक हादसा, मौके पर डिलीवरी ब्वॉय की मौत

Jalandhar News: जालंधर में भयानक हादसा, मौके पर डिलीवरी ब्वॉय की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के शहर जालंधर ( Jalandhar ) के ग्रीन मॉडल टाउन इलाके में शनिवार रात एक भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विनय मंदिर के पास कल रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। [caption id="attachment_5519" align="aligncenter" width="800"] died died[/caption]

डिलीवरी ब्वॉय की मौत

हादसे में Zomato के डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी की टांग टूट गई। मृतक युवक रामामंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह कार एक बड़े कपड़ा कारोबारी के परिवार की बताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था? [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

सभी पहलुओं की जांच कर रही

स्थानीय लोगों का कहना है कि कारोबारी परिवार इस मामले में ड्राइवर पर आरोप डालकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना-6 के SHO अजेब सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण यह हादसा हुआ।