डेली संवाद, लुधियाना। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) में पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कुख्यात नशा तस्कर के ठिकाने पर दबिश की।
दोनों ओर से चलीं गोलियां
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने लुधियाना के जगराओं में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नशा तस्कर सन्नी सिंह के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच सीधा मुठभेड़ हो गया जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जगराओं के गांव गोरसिया में सन्नी सिंह अपने साथियों के साथ भारी मात्रा में नशे की तस्करी की तैयारी कर रहा है। जैसे ही ANTF की टीम वहां पहुंची, आरोपियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई।
आरोपी सन्नी सिंह मौके से फरार
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में देविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मुख्य आरोपी सन्नी सिंह और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।









