Skip to content

Flood Alert In Punjab: सीएम मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, रेस्क्यू के लिए छोड़ा अपना हेलिकॉप्टर

Flood Alert In Punjab: सीएम मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, रेस्क्यू के लिए छोड़ा अपना हेलिकॉप्टर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Flood Alert In Punjab: पंजाब (Punjab) में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और कैबिनेट मंत्री विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) आज गुरदासपुर (Gurdaspur) पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 'आज गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर जायज़ा लिया। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें हौंसला और हिम्मत बनाए रखने की अपील की।' इसके साथ उन्होंने कहा कि 'प्राकृतिक आपदा किसी के बस में नहीं होती, लेकिन हमारी सरकार द्वारा किसी को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर लोगों की मदद के लिए हर वक्त हाज़िर है। वादे के मुताबिक लोगों के हर नुकसान की भरपाई भी ज़रूर करेंगे। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।'

डीसी को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों ने हमें 92 सीटों वाला हेलीकॉप्टर दिया था। अब मैं वही हेलीकॉप्टर लोगों को सौंप रहा हूं। मैं इसे यहां इसलिए छोड़ रहा हूं ताकि इसके जरिए लोगों तक दूध, राशन और पानी पहुंचाया जा सके। इसके लिए मैंने डीसी साहब को निर्देश दे दिए हैं। मैं स्वयं कार से वापस जाऊंगा।""