Skip to content

Punjab News: पंजाब में आज सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

PRTC Buses Strike
PRTC Buses Strike
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की बुधवार को ट्रांसपोर्ट सचिव के साथ बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर कोई सहमति नहीं बन पाई।

हड़ताल का ऐलान

यही वजह है कि यूनियन ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ( Punjab Government ) ने पंजाब रोडवेज़ और पनबस कर्मचारियों को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक सुबह 11 बजे सिविल सचिवालय में होगी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

यूनियन के प्रधान रंजीत बावा ने बताया कि उन्होंने सरकार से किलोमीटर स्कीम पर बसें चलाने का टेंडर रद्द करने की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। यही वजह है कि उन्होंने गुरुवार से चक्का जाम करने का फैसला किया है।