Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा धान की निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाने के लिए पुख़्ता प्रबंध

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खरीफ ख़रीद सीजन की तैयारियों में तेज़ी लाते हुये राज्य भर की अनाज मंडियों में से धान के एक-एक दाने की खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध किये जा रहे हैं।

तैयारियों का जायज़ा लिया

खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट के साथ आज किसान भवन में कृषि, ख़ाद्य और सिवल स्पलाई और पंजाब मंडी बोर्ड के सीनियर अधिकारियों के साथ खरीफ की फ़सल की निर्विघ्न खरीद के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। [caption id="attachment_83259" align="alignnone" width="1200"] Punjab News Punjab News[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की सभी अनाज मंडियों में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से कैलीबरेटिड नमी मीटर लगाए जाएंगे जिससे नमी की माप एकसमान की जा सके। उन्होंने कहा कि मंडियों और खरीद केन्द्रों में सफ़ाई, पीने वाले पानी, शैड और बिजली जैसे ज़रूरी बुनियादी ढांचे के लिए पुख़ता प्रबंध किये जा रहे हैं जिससे धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाया जा सके।

ज़रुरी कदम उठाने के निर्देश दिए

इसी मीटिंग के दौरान कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी मुख्य कृषि अधिकारियों (सी.ए.ओ.) के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा लिया। कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव डा. बसंत गर्ग ने सी.ए.ओज़ को इस मुश्किल समय में किसानों की सहायता के लिए ज़रुरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को मंडी में सूखी फ़सल लाने के लिए जागरूक करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिससे उनको अपनी फ़सल बेचने के लिए किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने बताया कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की सहायता के लिए अनाज मंडियों में बिजली, शैड, शौचालय और पीने वाले साफ़ पानी सहित अन्य ज़रूरी सहूलतों को यकीनी बनाने के लिए बोर्ड के फील्ड स्टाफ को तैनात किया गया है।