Skip to content

Punjab News: हरभजन सिंह ईटीओ ने लोक निर्माण विभाग कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Punjab News: हरभजन सिंह ईटीओ ने लोक निर्माण विभाग कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ( Harbhajan Singh ETO ) ने आज SAS नगर, मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित लोक निर्माण विभाग कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत विभागीय क्वालिटी कंट्रोल सेल, प्रांतीय मंडल, निर्माण मंडल और बागवानी उपमंडल मोहाली के कार्यालयों का निरीक्षण किया। [caption id="attachment_75344" align="aligncenter" width="1200"] Harbhajan Singh ETO Minister Punjab Harbhajan Singh ETO Minister Punjab[/caption]

सरकारी कार्य निपटाने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने इन कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित तरीके से सरकारी कार्य निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों द्वारा ग्रिवेंस पोर्टल पर भेजी जाने वाली शिकायतों के संबंध में सही और सटीक जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इस निरीक्षण के दौरान महिला कर्मचारी के विभागीय कार्य की कैबिनेट मंत्री द्वारा भरपूर प्रशंसा की गई तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन कर्मचारियों का उचित सम्मान किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान कर्मचारियों ने सरकारी कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया, जिनके शीघ्र समाधान का मंत्री ने आश्वासन दिया। निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता श्री गगनदीप सिंह, निगरान अभियंता श्री आर.पी. सिंह, श्री अनिल कुमार शर्मा, कार्यकारी अभियंता श्री विवेक दुरेजा और श्री शिवप्रीत सिंह समेत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।