Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब के इन 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब के इन 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 4 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना है।

अचानक बदल सकता मौसम

वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है, लेकिन आज शाम चार बजे के बाद मौसम अचानक बदल जाएगा। [caption id="attachment_80138" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर पंजाब पर भी देखने को मिलेगा। वहीं हिमाचल के भाखड़ा, पौंग और रंजीत सागर बांधों में जलस्तर पहले से ही तेज़ी से बढ़ रहा है।

बाढ़ की चपेट में गांव

इसके साथ ही भाखड़ा से छोड़े गए पानी का असर पंजाब के मोगा में भी देखने को मिला। गुरुवार को सतलुज का जलस्तर बढ़ गया। जिसके बाद मोगा समेत 8 जिलों के कई गांव अब बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं जालंधर में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।