Skip to content

Holiday News: पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Holiday News: पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान, जारी हुआ नोटिफिकेशन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है।

आरक्षित छुट्टी का ऐलान

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में 1 सितंबर यानि सोमवार को गुरु नानक देव जी के बड़े सुपुत्र बाबा श्री चंद जी महाराज का 531वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है जिसके चलते आरक्षित छुट्टी का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

बता दे कि पंजाब सरकार द्वारा जारी आरक्षित छुट्टियों की सूची में 1 सितंबर की छुट्टी को भी शामिल किया गया है। इस सूची में कुल 28 छुट्टियां शामिल हैं और सरकारी कर्मचारी इनमें से कोई भी 2 छुट्टियां ले सकते हैं। वहीं इस दिन स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे।