Skip to content

Jalandhar News: शहर में मकसूदां फ्लाईओवर के नीचे सरेआम चल रहा है हुक्का बार, स्कूल-कालेज के छात्र हैं ग्राहक, पुलिस खामोश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Hookah Bar in Jalandhar News - शहर में कई जगहों पर सरेआम अवैध रूप से हुक्का बार (Hookah Bar) चलाया जा रहा है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। मकसूदां पुलिस थाने (Maqsudan Police Station) से चंद कदम दूर फ्लाईओवर के नीचे सरेआम हुक्का बार (Hookah Bar) चल रहा है। यहां आसपास के कई स्कूल और कालेज के छात्रों को नशे की दलदल में धकेला जा रहा है। इन छात्रों से हुक्का पीने के लिए 1 हजार रुपए लिए जा रहे हैं, इसके साथ ही अंदर ड्रग्स का भी धंधा किया जाता है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मकसूदां (Maqsudan) फ्लाईओवर के नीचे सरेआम एक नहीं दो हुक्का बार (Hookah Bar) चल रहा है। इसके संरक्षक राजनीति से जुड़े कुछ लोग हैं। यहां से पुलिस हर महीने अपना हिस्सा लेती है, बदले में छात्रों को नशे की दलदल में धकेलने की खुली छूट दे रही है। पुलिस और नेता ने मिलकर चंद रूपयों के लिए मकसूदां के आसपास कई स्कूल और कालेज के छात्रों को नशे की लत लगवा रहे हैं। [caption id="attachment_81956" align="aligncenter" width="1200"] Hookah Bar in Jalandhar News Hookah Bar in Jalandhar News[/caption]

हुक्के के साथ साथ ड्रग्स भी

मकसूदां प्लाईओवर के नीचे सरेआम चल रहे हुक्का बार (Hookah Bar) में छात्रों को अंदर हुक्के के साथ साथ ड्रग्स भी दिया जा रहा है। अधिकतर छात्र स्कूल हैं, जिनकी उम्र भी 18 साल के कम है, लेकिन यहां पैसे के लिए हुक्का बार (Hookah Bar) के संचालक छात्रों को नशे में धकेल रहे हैं। इस हुक्का बार से आसपास की कालोनियों के लोग बहुत परेशान हैं। अकेले मकसूदां फ्लाई ओवर के नीचे ही नहीं, शहर में कई जगहों पर हुक्का बार चलता है। [caption id="attachment_81958" align="aligncenter" width="1200"] Hookah Bar Hookah Bar[/caption]

यहां भी चलता है हुक्का बार

सूत्र बताते हैं कि माडल टाउन, अर्बन एस्टेट और बस अड्डे के पास भी हुक्का बार (Hookah Bar) सरेआम चलता है। पुलिस को बाकयदा हर महीने मोटी फीस जाती है। पुलिस अपनी फीस लेकर छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर रही है। मकसूदां में चल रहे हुक्का बार को बंद करवाने के लिए आसपास की कालोनियों के लोगों ने पुलिस कमिश्नन धनप्रीत कौर से मांग की है कि हुक्का बार बंद करवा कर छात्रों को नशे की दलदल से बचाया जाए। (जल्द पढ़ें - 'कालू लाटरी' वाले ने शुरू किया हुक्का बार का काला धंधा)