Skip to content

Punjab News: लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन यूनियनों के साथ बैठक

Punjab News: लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन यूनियनों के साथ बैठक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ( Laljit Singh Bhullar ) ने पंजाब रोडवेज/पनबस/PRTC कॉन्ट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन और पंजाब रोडवेज (पनबस) स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ उनकी मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने के लिए बैठक की। [caption id="attachment_53839" align="aligncenter" width="800"] Laljit Singh Bhullar Laljit Singh Bhullar[/caption]

ये वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

दोनों यूनियनों के प्रतिनिधि—प्रदेश प्रधान श्री रेशम सिंह गिल, प्रदेश महासचिव श्री शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ मीत प्रधान श्री जसपाल सिंह बाजवा सहित अन्य सदस्यों के साथ हुई इस बैठक में परिवहन मंत्री के साथ-साथ परिवहन विभाग के सचिव श्री वरुण रूज़म, PRTC के प्रबंध निदेशक श्री बी.एस. शेरगिल, राज्य परिवहन निदेशक श्री राजीव कुमार गुप्ता, वित्त विभाग और पर्सोनल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

परिवहन मंत्री ने यूनियन सदस्यों को उनकी मांगों संबंधी विभाग की ओर से अब तक की गई कार्यवाहियों के बारे में जानकारी दी।

सभी वाजिब मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध सरकार

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मांगों संबंधी एक ठोस प्रस्ताव तैयार कर उसे वित्त और पर्सोनल विभाग के साथ चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार उनकी सभी वाजिब मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कानूनी प्रक्रिया अपनाकर समूची वाजिब मांगों का हल किया जाएगा।