Skip to content

Punjab News: निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के लिए दो दिनों के भीतर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Kultar Singh Sandhwan
Kultar Singh Sandhwan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पी.सी.एस. परीक्षा के इच्छुक अभ्यर्थियों को निःशुल्क शिक्षा और कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से आई.ए.एस. स्टडी ग्रुप के राज मल्होत्रा से संपर्क किया और उन्हें पी.सी.एस. परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

कोर्स की अवधि 45 दिन

इस संबंध में, आई.ए.एस. स्टडी ग्रुप चंडीगढ़ के राज मल्होत्रा ने पंजाब विधानसभा स्पीकर के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि वे पी.सी.एस. (कार्यकारी) प्रारंभिक परीक्षा-2025 (जनरल स्टडीज़ और सी.एस.ए.टी.) की तैयारी के लिए पंजाब के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेंगे। इस कोर्स की अवधि 45 दिन होगी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

स्पीकर ने बताया कि मात्र दो दिनों में ही प्रदेशभर के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने पी.सी.एस. (कार्यकारी) परीक्षा की तैयारी के लिए राज मल्होत्रा आई.ए.एस. स्टडी ग्रुप, चंडीगढ़ में दाखिला लिया है। पंजीकरण के लिए विद्यार्थी 9814711661 पर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल लिखकर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं। उन्होंने उम्मीदवारों को इस पहल में शामिल होने और अपनी किस्मत बदलने के लिए प्रेरित किया।

नए कीर्तिमान स्थापित होंगे

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि यह केवल एक अवसर नहीं है, बल्कि इच्छुक अभ्यर्थियों के सपनों को साकार करने के लिए एक अजय यात्रा की शुरुआत है। इस पहल के तहत, पंजाब के युवाओं की कठिन मेहनत को एक नई दिशा मिलेगी और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। स्पीकर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बहुत से विद्यार्थी निजी कोचिंग संस्थानों की फीस नहीं भर पाते क्योंकि उन्हें अनेक घरेलू कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमारी सरकार चाहती है कि पंजाब का हर युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और अपने जीवन में सफलता हासिल करे। निःशुल्क शिक्षा क्रांति के तहत यह पहल पंजाब के युवाओं के सपनों को साकार कर उन्हें नई बुलंदियों तक पहुँचाएगी।