Skip to content

Sex Racket Busted: होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, पुलिस ने पंजाब-हरियाणा समेत बिहार की लड़कियों को किया रेस्क्यू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Sex Racket Busted: होटल में बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से पंजाब, हरियाणा और बिहार की 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

7 लड़कियों को किया रेस्क्यू

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सैनीमाजरा स्थित होटल भूपेंद्रा में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और बिहार की 7 लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है। [caption id="attachment_80647" align="alignnone" width="1200"]  होटल से रेस्क्यू की गई लड़कियां होटल से रेस्क्यू की गई लड़कियां[/caption]

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

इसके साथ ही पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि होटल संचालक अभी फरार है। बता दे कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा। इस दौरान होटल में चल रहे इस धंधे का पर्दाफाश किया। [caption id="attachment_80648" align="alignnone" width="1200"] Sex Racket Busted In Hotel Sex Racket Busted In Hotel[/caption]

दोनों संचालक फरार

बताया जा रहा है कि इस होटल को गफूर मोहम्मद और खलील मोहम्मद चला रहे थे। ये दोनों नालागढ़ में मंझोली के रहने वाले हैं। नालागढ़ का ही रहने वाला और इस होटल में काम करने वाला गोपाल ग्राहकों से पैसे लेकर लड़कियां सौंपता था। पुलिस ने गोपाल को काबू कर लिया है जबकि दोनों संचालक फरार है।