डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
ई-गवर्नेंस को मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत 8 नई सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाना, पारदर्शिता को बढ़ाना और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को बढ़ाना है।
प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Ravjot Singh) ने नई सेवाओं के मुख्य बिंदु साझा करते हुए बताया कि शहरी निवासियों के लिए पालतू जानवरों के लाइसेंसों की ऑनलाइन आवेदन और जारी करने की सुविधा, किराये और लीज़ समझौतों के प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफार्म, विज्ञापनों और होर्डिंग्स के लिए ऑनलाइन अनुमतियां, यातायात और अन्य उल्लंघनों के लिए ई-चालान प्रणाली, और नागरिकों के लिए कूड़ा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान जैसी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, "पंजाब पहले से ही ई-गवर्नेंस सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी राज्य है और इन नई पहलकदमियों का उद्देश्य शहरी सेवाओं को अगले स्तर पर ले जाना है।" उन्होंने बताया कि "ये 8 नई सेवाएं न केवल हमारी स्थानीय निकायों की कार्यकुशलता में सुधार लाएंगी बल्कि नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सुविधाजनक और पारदर्शी पहुँच भी प्रदान करेंगी।"
[caption id="attachment_75132" align="alignnone" width="1200"]
Dr. Ravjot Singh[/caption]
डॉ. रवजोत सिंह ने इन सेवाओं के प्रभाव के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इन विभिन्न सेवाओं के स्वचालन से प्रक्रियाओं का समय घटेगा और दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि ये सेवाएं पारदर्शी और ऑनलाइन तरीके से नागरिकों को वास्तविक समय अपडेट और ट्रैकिंग क्षमताओं के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी।