Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब के लिए अगले 48 घंटे अहम, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब के लिए अगले 48 घंटे अहम, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग (IMD)  ने अगले 48 घंटों के लिए पंजाब के मौसम के बारे में भविष्यवाणी की है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी। अगस्त महीने में सामान्य से ज़्यादा बारिश होने का अनुमान है।

कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। आज पंजाब (Punjab) के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गुरदासपुर, जालंधऱ, कपूरथला, बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, मानसा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, संगरूर और पटियाला जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, अमृतसर, तरनतारन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। [caption id="attachment_80138" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] इसके साथ ही गुरदासपुर में सबसे अधिक 33.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार शाम 5.30 बजे तक अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा में 1 से 2 मिमी बारिश हुई। होशियारपुर में 4 मिमी, मोगा में 5.5 मिमी और रूपनगर में 3 मिमी बारिश हुई।

दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

पंजाब में कल रात से ही ज़्यादातर जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने 3 और 4 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है।