Skip to content

Raid In Spa Center: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, आपत्तिजनक सामान बरामद

Raid In Spa Center: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, आपत्तिजनक सामान बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Raid In Spa Center: पंजाब (Punjab) में स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रेड कर 8 लोगों को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) के फिरोजपुर रोड इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर रेड कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें युवतियां, मैनेजर और मालिक शामिल है। [caption id="attachment_80411" align="alignnone" width="1200"] Raid In Spa Center Raid In Spa Center[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे गुप्त सूचना मिली थी कि भारत नगर चौक के पास सेक्स सेंस स्पा में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस वहां रेड कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लड़कियों को पैसों का लालच देकर इस धंधे में धकेलते थे।

लड़कियों की लगाई जाती बोली

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि युवतियों की पहले तस्वीरें ग्राहक को मोबाइल पर दिखाई जाती है, जिसे वह पसंद करता फिर उस युवती की बोली लगाकर उससे जिस्मफरोशी करवाई जाती है। पुलिस ने वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।