Skip to content

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 360 स्थानों पर की छापेमारी; 76 नशा तस्कर काबू

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 360 स्थानों पर की छापेमारी; 76 नशा तस्कर काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 177वें दिन, सोमवार को पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) ने राज्यभर में 360 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 61 FIR दर्ज की गईं। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav Punjab DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]

5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी गठित की

इसके साथ ही पिछले 177 दिनों में कुल 27,163 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छापेमारी में गिरफ्तार तस्करों के कब्ज़े से 525 ग्राम हेरोइन, 2258 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2000 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देश पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ अभियान की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।

19 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राज़ी किया

विवरण साझा करते हुए, विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 73 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से अधिक टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि इस दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 370 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशा उन्मूलन के लिए लागू की गई त्रि-आयामी रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।