डेली संवाद, चंडीगढ़। Yo Yo Honey Singh:
पंजाब के जाने-माने सिंगर यो-यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यो यो हनी सिंह (Honey Singh) के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) से शिकायत की गई है। जिससे हनी सिंह (Honey Singh) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को शिकायत
मिली जानकारी के सिंगर यो-यो हनी सिंह (
Yo Yo Honey Singh
) के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) को शिकायत हुई है। इस मामले में चंडीगढ़ (Chandigarh) के प्रो. पंडित राव धरनेवर ने सीएम को पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा है कि यदि सिंगर को गाने की अनुमति दी जानी है, तो उससे कम से कम लिखित भरोसा लिया जाए कि वह अपने शराब, नशे और महिलाओं को अपमानित करने वाले यूट्यूब गीतों को हटा देगा। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसे गाने का मौका नहीं दिया जाएगा।
[caption id="attachment_73419" align="alignnone" width="1200"]
Bhagwant Mannn[/caption]
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि प्रो. राव ने लिखा है कि हनी सिंह के कई गाने शराब, नशे और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं को अपमानित करने वाले गाने भी यूट्यूब पर मौजूद हैं।