Skip to content

Punjab Flood: आप के सांसदों द्वारा विशेषाधिकार फंड बाढ़ राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल करने का ऐलान

Punjab Flood: आप के सांसदों द्वारा विशेषाधिकार फंड बाढ़ राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल करने का ऐलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब में आई भीषण बाढ़ (Flood) से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश के आम आदमी पार्टी ( AAP ) के सांसदों ने अपने विशेषाधिकार फंड बाढ़ राहत कार्यों के लिए उपयोग करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आप के लोकसभा और राज्यसभा सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। [caption id="attachment_43405" align="aligncenter" width="800"] AAP AAP[/caption]

5 करोड़ रुपए देने का ऐलान

राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बचाव कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अपने सांसद फंड से 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसी तरह राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों के लिए अपने सांसद फंड से 3.60 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल लगातार कई दिनों से कपूरथला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्य चला रहे हैं और उन्होंने अपने सांसद फंड से 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता नंबर भी जारी किए हैं।

30 लाख रुपए जारी किए

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने अपने फंड से मोबाइल टैंकरों और फॉगिंग मशीनों के लिए 30 लाख रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा फिरोजपुर के लिए 17.32 लाख रुपए की तीन नावें, कपूरथला के लिए दो नावें और गुरदासपुर के लिए एक नाव के लिए फंड जारी किये हैं। जालंधर के लिए चार नावों का ऐलान किया गया है। होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सांसद फंड से 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। यह राशि जिले के विभिन्न बांधों को मजबूत करने पर खर्च की जाएगी।

अमृतसर के लिए 20 लाख रुपए जारी किए

संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, जो अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, ने जिला प्रशासन अमृतसर को अपने सांसद फंड से 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया। राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने भी अपने सांसद फंड से अमृतसर के लिए 20 लाख रुपए जारी किए हैं। आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने नवांशहर जिले के बेला ताजोवाल में सतलुज नदी के किनारों का जायजा लेने के अलावा मोहाली जिले के नयागांव से गुजरने वाले पटियाला की राव से लगी सड़क पर बने गड्ढों का भी जायजा लिया। श्री कंग ने बेला ताजोवाल स्थित सतलुज के बांध को मजबूत करने के लिए सांसद फंड से 20 लाख रुपए तुरंत जारी कर दिए हैं।