Skip to content

Punjab News: पंजाब में सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, कई यात्री घायल

Punjab News: पंजाब में सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, कई यात्री घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तलवाड़ा। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई है जिसमें कई लोग घायल हो गए है है। वहीं घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है।

7 लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक दसूहा ( Dasuya ) से तलवाड़ा आ रही बस हादसे का शिकार हो गई है जिसमें 7 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट कंपनी की मिनी बस पेड़ से टकरा गई जिससे ये हादसा हुआ ।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

घटना की जानकारी मिलते ही आस पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हुए है वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलैंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।