डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News:
पंजाब (Punjab) में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला पठानकोट में भाजपा नेता पर हमला हुआ है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है।
भाजपा नेता तेजधार हथियार से हमला
मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट (
Pathankot
) के हलका सुजानपुर के गांव अजीजपुर आबादी गुगरां की महिला सरपंच मंजू पठानिया के पति पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता युद्धवीर पठानिया पर युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप में घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने युद्धवीर सिंह को किसी काम को लेकर अपने घर बुलाया और उसके बाद दातर से हमला कर दिया। युद्धवीर पठानिया को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल युद्धवीर पठानिया को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।