Skip to content

Punjab News: लगातार भारी बारिश के कारण कई इलाकों में ब्लैक आउट, लोगों में हाहाकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर में हालात बिगाड़ दिए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण पंजाब के लुधियाना (Ludhaian) के अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप पड़ गई है। [caption id="attachment_83693" align="aligncenter" width="1200"] Blackout in Ludhiana Blackout in Ludhiana[/caption]

सभी फीडर बंद कर दिए

इस दौरान जहां घरों और दुकानों में पानी घुस गया वहीं बिजली सप्लाई भी ठप्प होने से लोगों में हाहाकार मची हुई है। भारी जलभराव के कारण 66 केवी ग्रिड शेरपुर (फेज-5 फोकल प्वाइंट) और ढंडारी कलां (फेज-6 फोकल प्वाइंट) में पानी भर गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सुरक्षा को देखते हुए ग्रिड शेरपुर, ढंडारी कलां-1 और 2 के सभी फीडर बंद कर दिए गए हैं। वहीं दोराहा में भी 220 केवी सब स्टेशन भी ब्लैक अउट हो गया है। दोराहा में बिजली अनिश्चित समय के लिए बंद हो गई है।

4 घंटे से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प

इस वजह से लुधियाना के शहरी क्षेत्र में पिछले 4 घंटे से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। पावरकॉम का सिस्टम एक बार फिर बारिश के चलते धराशायी हो गया है। बिजली सप्लाई बंद होने से शहर के प्रमुख औद्योगिक घरानों के सभी यूनिट ठप हो गए हैं। उद्योग जगत ने चिंता जताई है कि लंबे समय तक बिजली न आने से उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा और नुकसान बढ़ सकता है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है।