Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में दिन दहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में दिन दहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बटाला। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ते का रहे है। आए दिन गोलीबारी, लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली है।

व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के बटाला ( Batala ) के नजदीकी गांव मूलियांवाला में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 50 वर्षीय बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवकों ने कुलवंत सिंह के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय कुलवंत सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद था। दो युवक उनके घर आए और अंदर घुसते ही कुलवंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

आरोपियों ने चलाईं 5 गोलियां

आरोपियों ने करीब 5 गोलियां चलाईं और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में उनको अस्पताल भर्ती करवाया गया यहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।