Skip to content

Punjab News: कैबिनेट मंत्री भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ब्यास नदी के कमज़ोर हिस्सों की मज़बूती करने के कार्य में सहयोग दिया

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आज जिला तरन तारन के गांव मरड़ और किड़ियां का दौरा कर ब्यास नदी के संवेदनशील हिस्सों का जायज़ा लिया।

चुनौतियों की जानकारी ली।

इस दौरान नेताओं ने बंधों की स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर नदी का जलस्तर बढ़ने से सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्रियों और श्री सिसोदिया ने स्थानीय समुदाय व जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से बोरी और क्रेटों की मदद से नदी के कमज़ोर हिस्सों को मज़बूत करने के कार्य में भागीदारी की। यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं तथा दीर्घकालिक समाधान के लिए योजनाएँ भी तैयार की जा रही हैं। कैबिनेट मंत्रियों ने गांववासियों और अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा समय रहते बंधों को मज़बूत करने में दिए गए सहयोग की सराहना की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्थिति पर पूरी नज़र रखे हुए है।