Skip to content

CM Mann Health Update: अभी अस्पताल में ही रहेंगे सीएम भगवंत मान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

CM Mann Health Update: अभी अस्पताल में ही रहेंगे सीएम भगवंत मान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। CM Mann Health Update: पंजाब के सीएम भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) की खराब सेहत के कारण उनको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान आज उनकी माता, मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा उनसे मिलने पहुंचे।

अब उनकी पल्स रेट ठीक

मुख्यमंत्री का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था, लेकिन कल रात उनकी पल्स रेट कम होने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन अब उनकी पल्स रेट ठीक है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें एक-दो दिन और अस्पताल में इलाज के लिए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ठीक होने के बाद, वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे और उनका हालचाल पूछेंगे। सीएम मान अस्पताल से राज्य की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।