Punjab News: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बाढ़ से हुए नुक़सान का लिया जायज़ा

Muskaan Dogra
2 Min Read
हरभजन सिंह ई.टी.ओ.
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह जी ने पंजाब सड़क एवं पुल विकास बोर्ड मोहाली में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित बुनियादी ढाँचे-सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।

ज़रूरी फंड का जायज़ा लिया

इस समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अब तक हुए अनुमानित नुक़सान और तत्काल मरम्मत के लिए ज़रूरी फंड का जायज़ा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि नुक़सानग्रस्त रास्तों, ख़ास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में, तुरंत मरम्मत कर संपर्क बहाल किया जाए ताकि राहत कार्यों में और तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जहाँ बाढ़ के पानी से रास्ते बह गए हैं वहाँ स्थिति के अनुसार पानी की निकासी के लिए काज़वे, पाइप या बाक्स कलवर्ट बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ इस कठिन समय में बढ़-चढ़कर ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

बैठक में लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ़ गगनदीप सिंह, सभी मुख्य इंजीनियर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ से हुए नुक़सान को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का भी निर्णय लिया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *