हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़
मिली जानकारी के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में अमृतसर ( Amritsar ) कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े नशीले पदार्थ और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सीमा पार हेरोइन और हथियारों की आपूर्ति में शामिल छह गुर्गों को गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
इसके साथ ही पुलिस ने 4.03 किलोग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल (1 ग्लॉक 9 मिमी, 1 पिस्तौल .30 बोर) बरामद की है। शुरूआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर शाह के संपर्क में था। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।वे खेमकरन और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे, जिन्हें पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के ज़रिए अमृतसर इलाके में सप्लाई के लिए भेज रहे थे। अमृतसर के इस्लामाबाद गेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली और जांच की जा रही है।In an intelligence-led operation, Amritsar Commissionerate Police dismantles a major narcotics & arms network. Apprehends six operatives involved in cross-border heroin & weapons supply and recovers 4.03 Kg Heroin & 2 pistols (1 Glock 9mm, 1 Pistol .30 bore) Preliminary… pic.twitter.com/5krdVqInEk
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 25, 2025