Skip to content

Punjab News: पंजाब में आप विधायक गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आप विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में विधानसभा हलका खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा (Manjinder Singh Lalpura) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कई साल पुराने मामले में दोषी करार

बताया जा रहा है कि कई साल पुराने मामले में उनको दोषी करार किया गया है जिसके चलते विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 12 सितंबर को सभी दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। [caption id="attachment_84910" align="alignnone" width="1200"] MLA Manjinder Singh Lalpura MLA Manjinder Singh Lalpura[/caption]

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बता दे कि यह मामला 2013 का है। उस समय विधायक लालपुरा टैक्सी ड्राइवर थे। उन पर शादी में आई लड़की के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। लड़की ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था।

सुनवाई के लिए पहुंचे थे अदालत

जिसके चलते विधायक मनजिंदर सिंह सहित 9 आरोपी आज मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे, जहां अदालत ने उन्हें दोषी करार करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया है।