Skip to content

Punjab Flood: मोहिंद्र भगत द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन के वेतन का योगदान करने वाले कर्मचारियों की सराहना

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब एक्स-सर्विसमेन कॉरपोरेशन (PESCO) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपए का योगदान दिया है। यह राशि उन्होंने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन दान करके दी है। Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas

सैनिक संकट की घड़ी में हमेशा डटे रहते

रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंद्र भगत ( Mohinder Bhagat ) ने पैस्को कर्मचारियों के इस कदम की सराहना करते हुए कहाः “पूर्व सैनिक संकट की घड़ी में हमेशा डटे रहते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

यह योगदान उनकी सक्रिय सेवा के अलावा समाज की सेवा करने की उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं इस कठिन समय में हमारे पंजाबियों की मदद के लिए आगे आने पर पैस्को के सभी कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद करता हूँ।”

इस योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे योगदान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों को और मज़बूत करने में सहायक होते हैं। पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंद्र भगत को इस योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।