Skip to content

Punjab News: पंजाब में पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 18 पिस्तौल और 1847 कारतूस बरामद

Punjab News: पंजाब में पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 18 पिस्तौल और 1847 कारतूस बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 18 पिस्तौल, 1847 कारतूस और 42 मैगजीन बरामद की है।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में फाजिल्का पुलिस ने एक मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इसके साथ ही गिरोह से जुड़े दो विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 18 पिस्तौल, 1847 कारतूस और 42 मैगज़ीन बरामद की है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल सीमा पार से सक्रिय गैंगस्टरों और तस्करों के साथ मिलकर पंजाब में हथियारों की सप्लाई कर रहा था। इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों और गिरोहबाजी में किया जाना था।