डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood News Update: पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ (Flood) को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पंजाब (Punjab) को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। इस समय प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1400 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।
पंजाब
(Punjab)
सरकार ने आपदा प्रभावत राज्य घोषित करते हुए पत्र जारी किया है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर के 324 गांवों पर पड़ा है। अमृतसर में 135, बरनाला में 134 और होशियारपुर में 119 गांव प्रभावित हुए हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।
[caption id="attachment_83886" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर के कई गांवों में आई बाढ़, फैक्ट्री में फंसे 8 मुलाजिम रेस्क्यू किए गए, भारी बारिश का अलर्ट[/caption]
सतलुज किनारे बांध कमजोर पड़े
इसी बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने चेतावनी दी है कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
[caption id="attachment_83874" align="aligncenter" width="1200"]
हरजोत बैंस ने बरसते बारिश में प्रभावित लोगों तक पहुंचकर प्रबंधों का लिया जायज़ा[/caption]
तरनतारन हाई फ्लड एरिया घोषित
हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया है। इस पानी का असर फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांवों में पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में बाढ़ प्रभावित एरिया का जायजा लेने जाएंगे।