डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
आज पंजाब कैबिनेट की होने वाली बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब कैबिनेट की मीटिंग (Punjab Cabinet Meeting) स्थगित कर दी गई है।
पंजाब कैबिनेट की बैठक स्थगित
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट की बैठक (Punjab Cabinet Meeting) स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) की खराब सेहत को देखते हुए यह बैठक आज नहीं होगी। बैठक की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
बता दे कि सीएम मान ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह बैठक बुलाई थी, लेकिन अब यह बैठक आज नहीं होगी। इससे पहले सीएम कल बीमार हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपना पंजाब के बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा करने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया था।